Breaking News

श्रीहरिकोटा@इसरो ने 6100 किलोग्राम का अमेरिकी सैटेलाइट लॉन्च किया

Share

  

भारत से भेजा गया यह सबसे भारी उपग्रह,धरती पर कहीं से भी वीडियो कॉल कर सकेंगे


श्रीहरिकोटा,24 दिसम्बर 2025। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार सुबह एलवीएम3-एम6 रॉकेट से अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लॉन्च किया। 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड, भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है। इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पहले, नवंबर में लॉन्च किया गया एलवीएम3-एम5 कम्युनिकेशन सैटेलाइट-03 करीब 4,400 किलोग्राम का था। इसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया गया था। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को जिस एलवीएम3-एम6 रॉकेट से लॉन्च किया गया, उसका वजन 640 टन है। यह भारत का सबसे भारी लॉन्च व्हीकल है। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका मकसद सामान्य स्मार्टफोन तक सीधे हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इसके जरिए धरती पर कहीं से भी बिना टावर 4जी और 5जी वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह मिशन न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए एक कॉमर्शियल समझौते का हिस्सा है। न्यूस्पेस इंडिया, ढ्ढस्क्रह्र का कॉमर्शियल ब्रांच है। इसरो के मुताबिक, करीब 43.5 मीटर ऊंचा एलवीएम3-एम6 रॉकेट बुधवार सुबह 8ः54 बजे श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से रवाना हुआ। लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट रॉकेट से अलग हुआ और करीब 520किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष के लो अर्थ ऑर्बिट में उसे सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। रॉकेट को 90 सेकेंड देरी से, सुबह 8ः55ः30 लॉन्च किया गया था। इसे पहले सुबह 8ः54 बजे लॉन्च किया जाना था।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply