Breaking News

अयोध्या@अयोध्या में श्रीराम की दिव्य प्रतिमा का आगमन

Share


सोने-हीरे से जड़ी पाँच कुंटल वजनी मूर्ति होगी स्थापित
अयोध्या,23 दिसम्बर 2025। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एक और ऐतिहासिक और भव्य अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रभु श्रीराम की सोने, हीरे और बहुमूल्य रत्नों से निर्मित विशेष प्रतिमा अयोध्या पहुंच चुकी है। करीब पाँच कुंटल वजनी यह भव्य प्रतिमा करोड़ों रुपये मूल्य की बताई जा रही है, जिसे विशेष रूप से कर्नाटक में तैयार कराकर अयोध्या लाया गया है। यह प्रतिमा राम मंदिर परिसर में संत तुलसीदास मंदिर के समीप स्थित अंगद टीला पर स्थापित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कोई साधारण मूर्ति नहीं है, बल्कि इसमें कीमती रत्न जड़े हुए हैं और इसका निर्माण अत्यंत कलात्मक व पारंपरिक शिल्प के साथ किया गया है। प्रतिमा की स्थापना के बाद विधिवत अनावरण किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव को लेकर अंगद टीला परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply