Breaking News

बर्लिन@बीजेपी संविधान खत्म करने की साजिश रच रही,ईडी-सीबीआई विपक्ष के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहे : राहुल

Share


बर्लिन,23 दिसम्बर 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राहुल ने कहा…बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। राहुल 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल ने कहा, बीजेपी राज्यों की समानता,भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है राहुल ने कहा- लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसियां सिर्फ विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर रही हैं, भाजपा नेताओं पर कोई दर्ज नहीं किया जाता। हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे, हम उनके भारतीय संस्थागत ढांचे और एजेंसियों पर कब्जे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply