Breaking News

पटना@भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नबीन

Share


राहुल को ऐसे भगाया कि जर्मनी चले गए : नबीन
पटना,23 दिसम्बर 2025। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन पहली बार पटना आए हैं। पटना में 6्यरू के लंबे रोड शो के बाद उन्होंने मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे। यहां उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नबीन कहा, ‘राहुल गांधी की तरह पार्ट टाइम पॉलिटिक्स नहीं करना है। बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि जर्मनी में बस गए। जर्मनी की जमीन पर जाकर वे देश को गाली दे रहे हैं। देश में रहकर देश को गाली देते हैं। ऐसे लोगों को चोट देने का समय आ गया है। बिहार में भी एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। चुनाव हारते हैं तो विदेश घूमने चले जाते हैं। उन्होंने कहा, बिहार के बाद बंगाल और केरल भी जीतेंगे।’ मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे।
संजय सरावगी बोले…
ये पद नहीं जिम्मेदारी है…

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘नितिन नबीन को पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में बिहार भाजपा पूरी ताकत से योगदान देगी। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा’।
सम्राट ने विजय सिन्हा को नितिन के बगल से हटाया…
नितिन नबीन ने पटना एयरपोर्ट से रोड शो की शुरुआत की। उनके स्वागत के लिए हाथी,ऊंट और घोड़े का इंतजाम किया गया है। जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल गाने पर महिलाएं डांस करती दिखीं। राजवंशी नगर के हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा की। एयरपोर्ट इलाके में 1.5 ्यरू ज्यादा लंबा जाम लग गया है। रोड शो के दौरान विजय सिन्हा नितिन नबीन के बगल में खड़े थे, तभी सम्राट चौधरी ने उन्हें साइड होने को कहा और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के बगल में खड़े हो गए।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply