Breaking News

नई दिल्ली@मशहूर एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन…

Share


नई दिल्ली,20 दिसम्बर 2025। केरल के कोच्चि में नामी मलयालम एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर श्रीनिवासन का शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्रीनिवासन 69 साल के थे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात त्रिपुनिथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कन्नूर के रहने वाले श्रीनिवासन पिछले कई सालों से कोच्चि में रह रहे थे। एक्टिंग के अलावा उन्होंने डायरेक्टर, स्क्रीन राइटिंग, डबिंग आर्टिस्ट और प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1976 में फिल्म मणिमुझक्कम से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके दोनों बेटे, विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन भी फिल्म एक्टर हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply