Breaking News

नई दिल्ली@वैश्विक बाजार में बने रहने के लिए कपड़ा उद्योग को बढ़ानी होगी तकनीकी क्षमता : गिरिराज सिंह

Share


नई दिल्ली,20 दिसम्बर 2025। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि कपड़ा उद्योगों को वैश्विक पटल पर बने रहने के लिए अपनी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाना होगा। उन्होंने वस्त्र उद्योग में अधिक बदलाव के लिए अनुसंधान और नवाचार पर जोर दिया। कपड़ा मंत्री ने आज दिल्ली में वस्त्र अनुसंधान संघों की पहली संयुक्त बैठक में यह बात कही। इस बैठक को कपड़ा मंत्रालय ने आयोजित किया। इसमें सस्टेनेबिलिटी, नए फाइबर के नवाचार और कपड़ा अनुसंधान संघों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, अनुसंधान और नवाचार ऐसा मार्ग है, जिसके माध्यम से ह्म संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इससे ही ‘अर्थ ओवरशूट डे’ जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटा जा सकता है। इसके अलावा, नए जमाने के रेशों और तकनीकी फाइबर के इस्तेमाल से ही वैश्विक बाजार में अपनी धाक जमा सकते हैं।’ मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक फाइबर जैसे बांस, सीसल, हेंप और पाइनएप्पल फाइबर को औद्योगिक उपयोग तथा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply