Breaking News

बिलासपुर@दुकान संचालक पर टिकाया बंदूक और सोने की चेन लूटने की कोशिश,बिलासपुर में बड़ी वारदात…

Share


बिलासपुर,19 दिसम्बर 2025। दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई। बदमाशों ने दुकान संचालक को रोककर सोने की चेन लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा का है। जानकारी के मुताबिक, लखन लाल देवांगन (46) मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नीटी स्वीट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। आज सुबह वो स्कूटी से दुकान जा रहे थे, तभी जबड़ापारा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक बदमाश ने दुकानदार पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे युवक के हाथ में भी बंदूक थी। तीसरे आरोपी ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी। दुकानदार घबरा गया, लेकिन उसने जोर-जोर से शोर मचाया और बदमाशों का विरोध किया। दुकानदार के शोर मचाने और आसपास लोगों के आने की आशंका से घबराकर आरोपी बिना लूट किए ही बाइक से मौके से फरार हो गए। उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, फिर भी शोर सुनकर कुछ लोग बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply