Breaking News

रायपुर@रायपुर में बिल्डर के ठिकाने पर ईडी की रेड

Share


जयकॉर्प के 30 ठिकानों पर दबिश,2,434 करोड़ की मनी लॉन्डि्रंग केस में जांच

रायपुर,19 दिसम्बर 2025। जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े 2 हजार 434 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लॉन्डि्रंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में छापेमारी की है। इनमें रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत 30 से अधिक ठिकाने शामिल हैं। जांच एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की तलाशी ले रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के एक बिल्डर के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। 2 गाडि़यों में पहुंची ईडी की टीम में 5 अधिकारी और 5 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जो ऑफिस में जांच के साथ-साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी को शक है कि रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के नाम पर जुटाया गया पैसा विदेशी कंपनियों को ट्रांसफर किया गया था। एजेंसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन, ऑफशोर अकाउंट्स और शेल कंपनियों की कडि़यों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। कई कंपनियों और बड़े कारोबारी समूह भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सीबीआई ने आनंद जयकुमार जैन, उनकी कंपनी जय कॉर्प लिमिटेड, कारोबारी पराग शांतिलाल पारेख और कई अन्य कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आनंद जैन मशहूर गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं, जिससे यह मामला और भी हाई-प्रोफाइल हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इस केस में एफआईआर दर्ज की। जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया। इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को दिसंबर 2021 और अप्रैल 2023 में इस मामले से जुड़ी शिकायतें मिली थीं। एफआईआर के अनुसार, मई 2006 से जून 2008 के बीच आनंद जैन और अन्य आरोपियों ने दो कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के जरिए मुंबई और अन्य शहरों में रियल एस्टेट डेवलपमेंट के नाम पर निवेशकों से करीब 2,434 करोड़ की राशि जुटाई गई। जांच में सामने आया है कि नवी मुंबई र्स्श्वं प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर बैंकों से 3,252 करोड़ का कर्ज लिया गया। इससे पहले मुंबई र्स्श्वं लिमिटेड के लिए भी बैंकों से ?686 करोड़ का लोन लिया जा चुका था। आरोप है कि इन कर्जों का इस्तेमाल घोषित उद्देश्यों के बजाय अन्य वित्तीय गतिविधियों में किया गया। सीबीआई का आरोप है कि आपराधिक साजिश के तहत निवेशकों और बैंकों का पैसा मॉरिशस और जर्सी में स्थित विदेशी कॉर्पोरेट कंपनियों में भेजा गया।


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply