Breaking News

नई दिल्ली@संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Share


स्पीकर के चेंबर में पीएम मोदी-प्रियंका की चाय पर चर्चा की…

नई दिल्ली,19 दिसम्बर 2025। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। इसी के साथ शीतकालीन सत्र का समापन हो गया। इस दौरान राज्यसभा और लोकसभा की उत्पादकता क्रमशः 121 और 111 प्रतिशत रही। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि इस सत्र में महत्वपूर्ण विधायी कामकाज हुआ। उच्च सदन के सभापति के तौर पर यह सत्र राधाकृष्णन का पहला सत्र था और सदन की कार्यवाही के संचालन में सहयोग के लिए उन्होंने उपसभापति हरिवंश, सदन के सदस्यों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस सत्र में सदन की कार्य उत्पादकता लगभग 121 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि 269 वां सत्र कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशिष्ट रहा। इस सत्र में शून्यकाल सूचनाओं की संख्या अभूतपूर्व रही, जिसमें प्रतिदिन औसतन 84 से अधिक सूचनाएं प्राप्त हुईं, जो पिछले दो सत्रों की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, शून्यकाल में वास्तव में उठाए गए विषयों की संख्या भी पिछले मानकों से कहीं अधिक रही, जिसमें प्रतिदिन औसतन 15 से अधिक विषय उठाए गए, जो पिछले दो सत्रों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। राधाकृष्णन ने कहा कि सदन ने हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष स्मरणीय चर्चा की। यह चर्चा दो दिनों तक चली, जिसमें 82 सदस्यों ने भाग लिया। सदन ने निर्वाचन सुधारों पर भी चर्चा की, जिसमें तीन दिनों की अवधि में 57 सदस्यों ने हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सदन ने 8 विधेयकों को पारित/वापस किया तथा जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 के संबंध में एक सांविधिक संकल्प को अंगीकृत किया, कुल 212 सदस्यों ने भाग लिया।
प्रियंका ने पीएम के साथ चाय पर चर्चा की…
शुक्रवार को संसद सत्र स्थगन के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को चाय के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे।
वंदे मातरम् के साथ संसद के सत्र का समापन
वंदे मातरम् गीत के साथ शुक्रवार को अनिश्चितकाल काल के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई। इस दौरान विपक्ष संसद में महात्मा गांधी की जय के नारे लगाता रहा। ओम बिरला ने कहा- हमने इस सत्र में 15 बैठकें की।
राहुल गांधी बोले…मोदी सरकार ने एक दिन में 20 साल खत्म किए
राहुल गांधी ने कहा…मोदी सरकार ने एक दिन में रूत्रहृक्रश्वत्र्र के 20 साल खत्म कर दिए। बिल बिना ठीक से जांच-पड़ताल के संसद में पास कर दिया गया। मोदी के लक्ष्य साफ है। ग्रामीण भारत, खासकर पिछड़े वर्गों की ताकत को कमजोर करना, सत्ता को केंद्रीकृत करना और फिर सुधार के नाम पर नारे बेचना।
संसद के शीतकालीन सत्र में 8 बिल पास
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हुआ 19 दिसंबर तक चला। केंद्र सरकार ने 14 बिल लाने की बात कही थी। विपक्ष का आरोप है कि 12 बिल ही पेश किए गए। दोनों सदनों से 8 बिल पास किए गए। 2 बिल कमेटी को भेजे गए। सरकार ने कुछ बिल पेश ही नहीं किए। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आरोप लगाया- सत्र की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर के अपमान से हुई और अंत महात्मा गांधी के अपमान के साथ हुआ। पीएम मोदी की रणनीति साफ थी, जो आधुनिक भारत बनाने वाले तीन लोगों (टैगोर, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू) का अपमान करना था।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply