Breaking News

नई दिल्ली@वायु सेना कमांडर भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें : राजनाथ

Share

नई दिल्ली,18 दिसम्बर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को वायु सेना के कमांडरों से ऑपरेशन सिंदूर से सबक लेने और भविष्य की हर चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत की वायु सेना तकनीकी में उन्नत,ऑपरेशन में तेज, रणनीतिक रूप से आश्वस्त और भविष्य को ध्यान में रखने वाली फोर्स है,जो आज के समय में देश के हितों की रक्षा कर रही है। 21वीं सदी की लड़ाई सिर्फ हथियारों की लड़ाई नहीं है, यह विचार और प्रौद्योगिकी की लड़ाई है, लेकिन सरकार सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई दिल्ली में आज वायु सेना के कमांडर्स कॉन्क्लेव में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की हाई-इम्पैक्ट, कम समय की ऑपरेशनल क्षमता दिखाई। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन के दौरान वायु सेना की हिम्मत, तेजी और सटीकता की तारीफ करते हुए कहा कि वायु योद्धाओं ने आतंकी कैंपों को तबाह किया और स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के ‘गैर जिम्मेदाराना रिएक्शन’ को असरदार तरीके से संभाला। भारत की हवाई क्षमता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की,तो भारत के लोग शांत रहे और अपने रोजाना के काम करते रहे। यह हमारी ऑपरेशनल तैयारियों में हर भारतीय के भरोसे का सबूत है। युद्ध के बदलते तरीके पर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष,इजराइल-हमास युद्ध,बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर इस बात के सबूत हैं कि एयर पावर आज के समय में एक अहम ताकत बनकर उभरी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और दूसरे इक्विपमेंट के असरदार इस्तेमाल की तारीफ करते हुए कहा कि साइबर वॉरफेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अनमैन्ड एरियल व्हीकल,सैटेलाइट-बेस्ड सर्विलांस और स्पेस-इनेबल्ड क्षमताएं लड़ाई के भविष्य को पूरी तरह से बदल रही हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply