Breaking News

बलरामपुर-रामानुजगंज@सेरंगदाग बॉक्साइट माइंस में श्रमिकों के शोषण का आरोप,कलेक्टर से की गई शिकायत

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर-रामानुजगंज 16 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के सेरंगदाग स्थित बॉक्साइट माइंस में कार्यरत श्रमिकों के साथ गंभीर अनियमितता और श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी गई है। यह शिकायत बालाजी मार्बल एंड टाइल्स कंपनी द्वारा संचालित माइंस को लेकर की गई है, जिसमें श्रमिकों के शोषण, सुरक्षा की अनदेखी और सामाजिक सुरक्षा लाभों से वंचित रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सेरंगदागा बॉक्साइट माइंस में 22 अक्टूबर 2024 से लगभग 150 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, लेकिन 15 दिसंबर 2025 तक किसी भी श्रमिक का A-Form में पंजीयन नहीं किया गया, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है,शिकायत पत्र में श्रमिकों के साथ हो रहे अत्याचार और अनियमितताओं को बिंदुवार उजागर किया गया है, आरोप है कि श्रमिकों को अस्थायी रूप से नियुक्त कर स्थायी अधिकार नहीं दिए जा रहे, न्यूनतम वेतन अधिनियम का पालन नहीं हो रहा, तथा PF, ESI और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी, अमानवीय परिस्थितियों में काम और स्थानीय श्रमिकों को हटाकर बाहरी लोगों की नियुक्ति किए जाने की बात भी सामने आई है, शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह स्थिति न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि मानवाधिकारों का भी हनन है।
कलेक्टर से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
सभी श्रमिकों का विधिवत A-Form में पंजीयन कराया जाए।
न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
कंपनी के जिम्मेदार व्यक्तियों और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।
शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र और कठोर कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है, क्योंकि मामला सीधे तौर पर श्रमिकों की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान से जुड़ा हुआ है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply