Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली की हवा फिर जानलेवा,50मी तक नहीं दिख रहा…

Share

धुंध-कोहरे के कारण 60 फ्लाइट रद्द 250 डिले,कुछ जगह एक्यूआई 500 पार…


नई दिल्ली,15 दिसम्बर 2025। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हुआ तो दिल्ली में हवा थम गई। इसके चलते राजधानी रविवार को ठंड,स्मॉग और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक की चपेट में आ गई। ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद वजीरपुर और रोहिणी इलाकों में एक्यूआई 500 के लेवल तक पहुंच गया। प्रदूषक कण वातावरण में फंसे रहे और राजधानी गैस चेंबर बन गई। रविवार को इस साल का सबसे घना कोहरा भी छाया। अक्षरधाम समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। धुंध-कोहरे के कारण 60 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 250 देरी से चल रही हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने कहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर मामूली राहत मिल सकती है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों और पक्षकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाइब्रिड मोड के जरिए पेश होने की सलाह दी है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply