बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष पर फूल बरसाए गए
पटना,15 दिसम्बर 2025। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला। गृहमंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाथ पकड़कर उन्हें कुर्सी पर बिठाया।
इससे पहले नितिन नबीन का पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। अमित शाह और जेपी नड्डा नितिन नबीन के स्वागत के लिए बीजेपी मुख्यालय में पहले से मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नितिन नबीन सोमवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से 8.25 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई है। वो दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद नितिन नबीन ने सोमवार को पटना के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वो अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि नितिन नबीन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। बीजेपी की ऐसे ही परंपरा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur