Breaking News

नई दिल्ली@पूर्व आईएएस राजकुमार गोयल होंगे मुख्य सूचना आयुक्त

Share


वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त


नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल ने गोयल के नाम की सिफारिश की थी। इधर वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. राजकुमार गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वे इसी साल 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी कार्य किया। वे केंद्र और जम्मू और कश्मीर में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। केंद्रीय सूचना आयुक्त बने आशुतोष चतुर्वेदी को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काम करने का विशिष्ट अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई देशों की विदेश यात्राएं की हैं। उन्होंने हिंदी जगत के बड़े मीडिया हाउस- माया, इंडिया टुडे, संडे ऑब्जर्वर, बीबीसी हिंदी, अमर उजाला में काम किया। वह एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य रहे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply