डॉक्टर बोले…बाहर कम निकलें,हल्के मास्क पहनें,आज त्रक्र्रक्क ढ्ढङ्क लागू हुआ था
नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025 I दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। एक्यूआई 497 पहुंचने के बाद और सख्ती लागू कर दी गई है। कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने सभी राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों और संस्थानों में बाहर होने वाली खेल गतिविधियों को तुरंत रोका जाए। आयोग ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियां जारी रखना बच्चों के लिए ‘गंभीर स्वास्थ्य खतरा’ साबित हो सकता है। डॉक्टर भी लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अतुल माथुर ने कहा कि लोगों को बाहर कम निकलना चाहिए और हल्के मास्क पहनने चाहिए। ष्ट्रक्तरू ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ स्कूल अभी भी बाहर खेलकूद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
जो सुप्रीम कोर्ट के 19 नवंबर के आदेश का उल्लंघन है आयोग ने सभी स्कूलों, कॉलेजों, खेल संस्थानों और स्थानीय निकायों को ऐसे सभी खेल कार्यक्रम तुरंत रद्द करने और अभिभावकों को जोखिम के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur