मोदी जी का कॉन्फिडेंस खत्म,शाह के हाथ कांपते हैं,उनकी वोट चोरी पकड़ी गई : राहुल
नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली जारी है। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा…पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार,सुखबीर सिंह,विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोग नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं। राहुल से पहले पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जीवन में वोट की कीमत समझना जरूरी है। आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए,उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया। इससे पहले रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वोट चोर गद्दी छोड़ और मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध वाले बैनर लेकर पहुंचे हैं। इसमें लिखा है- देश की जनता की अदालत का सबसे बड़ा गुनहगार कैदी नं. 420 ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग बना है मोदी आयोग। इधर भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो,हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।
कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचा सकती है : खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा… कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को हमें मजबूत करना होगा। अगर आप (जन) उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे,तो आपका नुकसान है उनका नहीं। अगर देश बचाना है तो आप अपने लिए खड़ें हों। राहुल ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मनुस्मृति की विचारधारा देश को खत्म कर देगी। मोदी और शाह संविधान को खत्म कर रहे हैं। हिंदुत्व के नाम पर वो लोग गरीबों को गुलामी में रखना चाहते हैं। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई, मोदी तब पैदा भी नहीं हुए थे।
एसआईआर से मोदी-शाह माइनॉरिटी और दलितों का वोट काट रहे : रेवंथ रेड्डी
तेलंगाना सीएम रेवंथ रेड्डी बोले…जब संविधान बनाया गया तो उसमें दलितों माइनॉरिटी के लिए वोट देने का हक दिया। आरएसएस ने इसका विरोध किया था। उसी विचारधारा के साथ नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाई। इसी संविधान को बदलने के लिए उन्होंने 400 सीट मांगी। उनकी 240 सीटें आने से संविधान बच गया। अब वो एसआईआरके बहाने माइनॉरिटी के वोट काट रहे हैं।
गौरव गोगोई ने कहा…चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली…
गौरव गोगोई ने रैली में कहा…वोट चोरी की गूंज हमने सदन के अंदर सुनी, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बन चुका है। सत्ता में बैठे लोग सुन लें कि उनकी चोरी को पकड़ने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेगा। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सदन में सरकार की आंख में आंख में डालकर उन्हें ललकारा। उनकी बातें सुनकर अमित शाह हड़बड़ा गए। जब बीजेपी का 400 सीट का सपना विफल हो गया तो उन्होंने वोट चोरी शुरू की। उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट निकाली। अमित शाह के खास ज्ञानेश कुमार को कुर्सी पर बैठाया। हम हमेशा लोगों की आवाज बनते रहेंगे।
भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा…ये सरकार वोट चोरी से बनी
हरियाणा कांग्रेस के नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन चलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि ये सरकार वोट चोरी से बनी है। राहुल हमेशा से इस मुद्दे को उठाते आए हैं। रैली में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं की हमारी बात गांव गांव तक पहुंचाएं।
संबित पात्रा बोले- घुसपैठियों को बचाने के लिए रैली
बीजेपी के संबित पात्रा ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली पर कहा कि कांग्रेस ने संसद में विस्तार से चर्चा होने के बावजूद, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (स्ढ्ढक्र) के खिलाफ रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली करके कथित वोट चोरी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध प्रदर्शन घुसपैठियों को बचाने के लिए है।
राहुल ने कहा…अमित शाह के हांथ कांप रहे थे…
राहुल ने कहा…हरियाणा के लोगों के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है। ब्राजिल की महिला 22 बार वोट देती है। यूपी के लोग आकर वहां वोट करते हैं। इधर भी वोट करते हैं उधर भी वोट करते हैं। चुनाव आयोग ने हमें कोई जवाब नहीं दिया। एक महिला 200 बार वोट कैसे देती है। एक घर में 600-700 लोग कैसे हैं। संसद में अमित शाह के हांथ कांप रहे थे। मैंने अमित शाह को चैलेंज किया कि पीसी पर चर्चा करते हैं। देश की जनता सत्य को समझती है। इनके हाथ से जैसे ही सत्ता जाएगी इनकी बहादुरी भी चली जाएगी। ये दो तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं, सब जानते हैं। कर्नाटक में लाखों वोट डिलीट हुए। महाराष्ट्र में जोड़े गए। चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इस देश में सत्य की जीत होने वाली है। नफरत से नहीं, हिंसा से नहीं, सत्य अहिंसा के साथ मोदी शाह को हराएंगे। मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है।
प्रियंका बोलीं… पीएम जनता के साथ खड़े नहीं होते
प्रियंका बोलीं…आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं। लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। बेटिंग एप पीएम ऑफिस के अधिकारी चला रहे थे। इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया। वोट का अधिकार सबसे बड़ा है,सच्चाई आप देख रहे हैं। ये अधिकार आपसे लिया जा रहा है। राहुल 8000 किमी चले,न्याय के लिए चले। कांग्रेस की शक्ति ने हमें आजादी दिलाई। हम आपके वोट की रक्ष करेंगे, आपके अधिकारों को मजबूत करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur