Breaking News

नई दिल्ली@राहुल की सांसदों के साथ बैठक में नहीं पहुंचे थरूर…कोलकाता में दोस्त की शादी में गए…लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग अटेंड नहीं की…

Share


नई दिल्ली,12 दिसम्बर 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें 99 सांसद शामिल हुए थे। बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक पार्टी के सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, थरूर ने पहले ही पार्टी को अपनी गैरहाजिरी के बारे में जानकारी दे दी थी। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को बताया था कि वे कोलकाता में अपने एक पुराने दोस्त की शादी में पहुंचे हैं। यह लगातार तीसरी बार है, जब थरूर शीतकालीन सत्र से जुड़ी अहम बैठक में गैरहाजिर रहे। थरूर इससे पहले नवंबर में कांग्रेस की दो बड़ी बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। पहली बैठक 30 नवंबर को हुई थी। यह रणनीतिक बैठक सोनिया गांधी ने बुलाई थी।
दूसरी बैठक 18 नवंबर को हुई थी। इसमें एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply