Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी ने संसद में प्रदूषण के मुद्दे पर व्यापक चर्चा की मांग की

Share


सरकार प्रदूषण रोकने का प्लान बनाए : राहुल गांधी


नई दिल्ली,12 दिसम्बर 2025। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश के ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चपेट में हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग कैंसर से पीडि़त हो रहे हैं।’ राहुल ने कहा, ‘यह एक अहम मुद्दा है। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार और हमारे बीच इस मामले पर एक सहमति होगी। इस सदन में मौजूद हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि प्रदूषण के कारण देश के लोगों को जो नुकसान हो रहा है, उस पर हम सभी मिलकर काम करना चाहेंगे।’ इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा…सरकार ने पहले दिन से ही अपना रुख साफ कर दिया था कि हम सभी अहम मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं से सुझाव लेने के लिए भी तैयार है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु में दीपक जलाने की मांग पर हिंदुओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने तमिलनाडु की ष्ठरू्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- तमिलनाडु सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बन गया है। उनके मंत्री सनातन धर्म के विरुद्ध बयान देते हैं।
राहुल ने कांग्रेस सांसदों से संसद में पार्टी परफॉर्मेंस पर चर्चा की : राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा हुई। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। कांग्रेस की इस मीटिंग में पार्टी के सभी दिग्गज सांसद पहुंचे,लेकिन केरल से पार्टी के सांसद शशि थरूर शामिल नहीं हुए। इससे पहले 30 नवंबर को कांग्रेस की एक स्ट्रैटजिक मीटिंग में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे। तब थरूर ने अपनी सफाई में कहा था कि वे अपनी 90 साल की मां के साथ थे।
कांग्रेस सांसदों ने शिवराज पाटिल के सम्मान में शोक प्रस्ताव पारित किया : कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली बैठक में पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया। सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज का शुक्रवार को 90 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लातूर में सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली। शिवराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 1 दिसंबर से अब तक 3 बिल लोकसभा में पास हुए हैं।

इनमें मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (अमेंडमेंट) बिल 1 दिसंबर 2025 को सत्र के पहले दिन पारित हुआ। सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 3 दिसंबर को लोकसभा में पास हुआ। हेल्थ सिक्योरिटी एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 5 दिसंबर को लोकसभा में पारित हुआ था। लोकसभा बुलेटिन में शनिवार (22 नवंबर) को संसद में पेश होने वाले बिलों की जानकारी दी गई थी। इसके मुताबिक, 19 दिसंबर तक सदन में 8 और नए बिल पेश होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम एटॉमिक एनर्जी बिल है, जिसके तहत पहली बार निजी कंपनियों (भारतीय और विदेशी) को न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।
राहुल बोले…एकदूसरे पर दोषारोपण के बजाय,जनता के बारे में बात करते हैं…
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा…मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि हम चर्चा को इस बात पर केंद्रित न करें कि हम क्या नहीं कर पाए और आप क्या नहीं कर पाए, बल्कि सीधे इस बात पर ध्यान दें कि हम भविष्य में भारत की जनता के लिए क्या करने जा रहे हैं, हमें कौन से कदम उठाने होंगे। राहुल ने कहा…मेरा मानना है कि हम एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय,इस एक मुद्दे पर (प्रदूषण), जिस पर हम सहमत हैं, कोई असहमति नहीं है, चर्चा करें। चलिए, भारत की जनता के भविष्य के बारे में बात करते हैं।
लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे…
राहुल ने कहा…‘हमारे ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चादर के नीचे जी रहे हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उनका भविष्य नष्ट हो रहा है। लोग कैंसर से पीडि़त हो रहे हैं। बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। यह एक अहम मुद्दा है। मुझे यकीन है कि इस मामले पर चर्चा के लिए सरकार और हमारे बीच पूर्ण सहमति होगी। राहुल ने आगे कहा, ‘यह कोई वैचारिक मुद्दा नहीं है। इस सदन में मौजूद हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को होने वाला नुकसान ऐसी चीज है जिसपर हम सभी मिलकर काम करना चाहेंगे। ‘
तमिलनाडु सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बना : अनुराग ठाकुर
लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु में दीपक जलाने की मांग करने को लेकर हिंदुओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-तमिलनाडु सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बन गया है। उनके मंत्री सनातन धर्म के विरुद्ध बयान देते हैं। जब प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के लिए अपने कर्तव्य निभाए, तब भी उन्होंने इसका विरोध किया। भाजपा सांसद ने कहा- अभी भी, मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिकेय दीपम का दीपक जलाने के अपने आदेश की अनदेखी करने के लिए सरकार की आलोचना की है। अदालत के निर्देशों के बावजूद श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया गया। यह स्पष्ट रूप से उल्लंघन और अवमानना है। राज्य में हिंदुओं के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है? ‘
हमने जरूरत पड़ने पर फ्लाइट्स के किराए पर लिमिट लगाई : एविएशन
लोकसभा में विमानों के किराए पर बोलते हुए सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- महाकुंभ के समय हमने देखा कि पूरे देश और देश के बाहर के लोग प्रयागराज की यात्रा करना चाहते थे। उस समय रूट पर फ्लाइट्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। ऐसे में सरकार ने प्रयागराज जाने वाली सभी फ्लाइट्स के किराए पर लिमिट लगा दी। साथ ही फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ा दी। पहलगाम हमले के बाद भी सरकार ने अपने स्पेशल पावर्स का इस्तेमाल करके ऐसा ही किया था। आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर हवाई किराए पर सीमा लगानी होगी, हमने एयरलाइंस को इस बारे में बता दिया है। लेकिन पूरे साल हवाई किराए पर सीमा लगाना संभव नहीं है।


Share

Check Also

वडोदरा@वडोदरा के वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल का निधन,8 बार रहे विधायक

Share वडोदरा,02 जून 2026। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता …

Leave a Reply