Breaking News

नई दिल्ली@मैक्सिको का बड़ा फैसलाः चीन-भारत समेत एशियाई देशों पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ, 2026 से लागू

Share


नई दिल्ली,11 दिसम्बर 2025 I दुनिया में एक बार फिर टैरिफ वॉर तेज होती दिखाई दे रही है। अमेरिका द्वारा कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद अब मैक्सिको ने बड़ा कदम उठाते हुए चीन सहित कई एशियाई देशों से आयातित उत्पादों पर उच्च टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। मैक्सिको की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और नए टैरिफ अगले वर्ष 2026 से लागू होंगे। यह निर्णय उन देशों के लिए बड़ा झटका साबित होगा जिनका मैक्सिको के साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सिको चीन, भारत, साउथ कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित कई देशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स, स्टील, टेक्सटाइल और अन्य वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक शुल्क वसूलेगा। इसके अलावा, कई उत्पाद श्रेणियों पर टैरिफ को बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक कर दिया गया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply