Breaking News

नई दिल्ली@इंडिगो संकट : स्पाइसजेट हर रोज 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स करेगा शुरु

Share


नई दिल्ली, 10 दिसम्बर 2025 I इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट एयरलाइन ने मौजूदा सर्दियों के मौसम में प्रमुख रूटों पर बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी सेवाओं को बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका मकसद भारतीय विमानन बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करना है। इस कोशिश के चलते स्पाइसजेट ने नियामक अनुमोदन के अंतर्गत मौजूदा विंटर शेड्यूल के दौरान हर रोज 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है। पिछले दो महीनों में,एयरलाइन ने 17 विमानों को अपने एक्टिव ऑपरेशन में शामिल किया है। यह विस्तार डैम्प-लीज पर लिए गए विमानों और अपने खुद के विमानों को सेवा में वापस लाने के जरिए किया गया है। इस बढ़ी हुई मांग से स्पाइसजेट को ज्यादा मांग वाले रूटों पर अतिरिक्त क्षमता तैनात करने में मदद मिलेगी। स्पाइसजेट ने कहा है कि वह सर्दियों में मजबूत और बढ़ती मांग को देख रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply