भाजपा के लोग चर्चा से नहीं भागते,विपक्ष एसआईआर पर झूठ फैला रहा,देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश : शाह
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर 2025 I गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को चुनाव सुधार पर कहा कि भाजपा के लोग चर्चा से नहीं भागते। विपक्ष एसआईआर पर विपक्ष झूठ फैला रहा है। देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। शाह ने कहा कि विपक्ष का काम हमको करना पड़ रहा है। चुनाव सुधार की जगह विपक्ष ने ज्यादातार बातें एसआईआर पर कीं। जैसी चर्चा की,अब मैं उस पर जवाब दे रहा हूं। एसआईआर पर विपक्ष ने 4 महीने से एक तरफा झूठ फैलाया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि एसआईआर वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है। चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है। चुनाव आयोग कह रहा है कि पांच लाख वोटर डिलीट, छह लाख वोटर डिलीट और बीजेपी जश्न मना रही है।
शाह बोले…चुनाव आयोग का गठन तब हुआ,जब हमारी पार्टी नहीं बनी थी
शाह ने कहा, मैंने एसआईआर का गहन अभ्यास किया है। कांग्रेस ने जो झूठ फैलाया है। मैं उसका मेरे तर्कों से जवाब देना चाहता हूं। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है। संविधान के अंदर आयोग का गठन,मतदाता की परिभाषा इसकी लिस्ट सुधार की शक्तियों का स्पष्ट प्रावधान संविधान में किए गए हैं। जब ये हुआ तब हमारी पार्टी नहीं बनी थी। इन लोगों ने ही इस पर चर्चा करके ये प्रावधान बनाए। आज की स्थिति में पर मैं जवाब दे रहा हूं। फ्री एंड फेयर चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है।
शाह बोले…विपक्ष ने एसआईआर पर एकतरफा झूठ फैलाया
अमित शाह ने कहा,चर्चा के लिए तय समय से ज्यादा समय लिया गया है। विपक्ष इसमें शामिल हुई। चुनाव सुधार की जगह विपक्ष ने ज्यादातार एसआईआर पर की। जैसी चर्चा की। अब मैं उस पर जवाब दे रहा हूं। एसआईआर पर विपक्ष ने 4 महीने से एकतरफा झूठ फैलाया। जनता को गुमराह किया।
शाह ने कहा…एसआईआर पर नहीं,चुनाव सुधार पर चर्चा के लिए तैयार
गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। लोगों के बीच इस तरह का संदेश देने की कोशिश की गई कि हम चर्चा नहीं चाहते। हम बीजेपी और एनडीए के लोग डिबेट से कभी नहीं भागे। संसद सबसे बड़ी पंचायत है। चर्चा के लिए हमने ना कहा, इसके पीछे भी कारण थे। उन्होंने बताया कि विपक्ष की डिमांड थी एसआईआर पर चर्चा की। यह चुनाव आयोग का काम है। इस पर चर्चा होगी तो जवाब कौन देगा। जब ये चुनाव सुधार पर चर्चा के लिए तैयार हुए, हमने दो दिन चर्चा की। अमित शाह ने कहा कि चर्चा तय हुई चुनाव सुधार पर, लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने एसआईआर पर ही बोला। जवाब तो मुझे देना पड़ेगा। मैंने पहले के भी सभी एसआईआर का गहन अध्ययन किया है और कांग्रेस की ओर से फैलाए गए झूठ का अपने तर्कों के हिसाब से जवाब देना चाहता हूं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है।
कंगना बोलीं…एक देश एक चुनाव लागू किया जाए…
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये हर दिन एसआईआर,एसआईआर कर हंगामा कर रहे थे। दिल दहल जाता था इनको देखकर। कल राहुल गांधी जी जब बोल रहे थे, बार-बार वही खादी में धागा है, धागे से कपड़ा है,करते रहे।अंत में वह ले देकर विदेशी महिला की फोटो पर आ गए। वह खुद कई बार कह चुकी हैं कि कभी भारत नहीं गई हूं। उनकी तस्वीर का प्ले कार्ड में इस्तेमाल किया। उनके पर्सनालिटी राइट्स का भी ध्यान नहीं रखा। इसके लिए मैं संसद की तरफ से माफी मांगती हूं। ये ईवीएम हैक करने की बात करते हैं, भूल गए हैं कि प्रधानमंत्री दिलों को हैक करते हैं। कंगना ने राजनारायण बनाम इंदिरा केस का जिक्र करते हुए कहा कि ये धांधलियां इन्होंने की हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं छोड़ो पुरानी बातें। आपकी माता जी के पास जब नागरिकता नहीं थी, नागरिकता मिलने के कितने वर्षों पहले से वह वोट देती आई हैं। आपलोगों ने कभी भी इस देश की कानून-व्यवस्था का, संविधान का सम्मान नहीं किया हुआ है।
डिंपल यादव बोलीं…चुनाव आयोग सरकार के लिए काम कर रहा है
सपा की डिंपल यादव ने कहा…चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए लेकिन ये चुनाव आयोग पूरी तरह सरकार के लिए काम कर रहा है। यूपी चुनाव में बीजेपी ने मनमानी की लेकिन चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आयोग पक्षपात कर रहा है। जबसे चुनाव आयुक्त चयन कमेटी में से सीजेआई को हटाया है तबसे ये ज्यादा हो रहा है। सरकार के लिए ही काम कर रहा है। एसआईआर के नाम पर नागरिकता कानून लागू किया जा रहा है। ये लोकतंत्र पर सीधा निशाना है। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट का रिविजन करता है।
आयोग ये हर साल करता भी है लेकिन इस बार लोगों को लिस्ट में जोड़ने का नहीं बल्कि लोगों को हटाने का काम कर रहा है। बिहार में 85 लाख लोगों को हटाया गया। इनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। यूपी बंगाल में ख्रुह्र को बिना ट्रेनिंग काम पर लगा दिया गया है। इस कारण वे प्रेशर में आत्महत्या कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur