Breaking News

नई दिल्ली@चीफ जस्टिस पर जूता उछालने वाले वकील की चप्पलों से पिटाई लगाते रहे सनातन का जयकारा,फिर भी नहीं रुका हमलावर

Share


नई दिल्ली, 09 दिसम्बर 2025। सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश कर सुर्खियों में आए वकील राकेश किशोर एक बार फिर विवादों में हैं। मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में उन पर एक वकील ने चप्पल से हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हमला अचानक हुआ और हमलावर का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। 71 वर्षीय राकेश किशोर ने बचाव में हाथ चलाने की कोशिश की और बार-बार पूछा कि उन पर हमला क्यों किया जा रहा है। इसके बाद वे जोर-जोर से ‘सनातन धर्म की जय’ के नारे लगाने लगे। मौके पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया। शाहदरा बार एसोसिएशन के महासचिव नरवीर डबास ने बताया कि यह मामला दो वकीलों के बीच कहासुनी का प्रतीत होता है। अब तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply