Breaking News

नई दिल्ली@एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री का हुआ अभिनंदन

Share


नई दिल्ली,09 दिसम्बर 2024। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए दल के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया। सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन सहित कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी को माला पहना कर स्वागत किया। संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आज आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को चुनावी सुधारों को लेकर चल रहे अभियान को लेकर बात की। इसके साथ उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी सांसदों का मार्गदर्शन किया। सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर को आगामी चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एनडीए के सांसदों को रात्रि भोज पर चर्चा करेंगे। वही, आज वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर राज्य सभा में चर्चा होगी। इस चर्चा की शुरुवात गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी, जिसकी शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply