Breaking News

नई दिल्ली@भारतीय नौसेना अकादमी की मेजबानी में ‘एडमिरल कप’ शुरू 35 देशों की नौसेनाएं लेंगी हिस्सा

Share


नई दिल्ली,08 दिसम्बर 2025। नौसेना अधिकारियों को समुद्री प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार से शुरू हुए ‘एडमिरल्स कप’ की मेजबानी इस बार भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) कर रही है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित नौसेना नौकायन चैंपियनशिप में से एक इस वर्ष के 14वें संस्करण में 35 देश भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 9 दिसंबर को होगा, जिसके बाद चुनौतीपूर्ण समुद्री और तेज हवाओं के बीच चार दिनों तक कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। नौसेना के मुताबिक 2010 में स्थापित ’एडमिरल कप’ का उद्देश्य मित्र विदेशी नौसेनाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के बीच सौहार्द, समुद्री सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। पिछले कुछ वर्षों में यह चैंपियनशिप एक प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन के रूप में विकसित हुई है, जो दुनिया भर की नौसेना अकादमियों से शीर्ष नौकायन प्रतिभाओं को आकर्षित करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित आईएलसीए-6 श्रेणी की सेलबोट्स का उपयोग करके मैच रेसिंग प्रारूप में आयोजित की जाने वाली यह यह प्रतियोगिता अपनी सामरिक कुशाग्रता, शारीरिक मजबूती और सटीक नाविक कौशल के लिए जानी जाती हैं। इस वर्ष के आयोजन में एशिया,यूरोप,अफ्रीका,ओशिनिया और अमेरिका सहित एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी,जो विविध समुद्री संस्कृतियों को एक ही प्रतिस्पर्धी मंच पर लाएंगी।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply