Breaking News

जशपुर@कार-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर,5 की मौत

Share


गाड़ी में फंसे शव,जशपुर पुलिस और ग्रामीणों ने मुश्किल से निकाला
जशपुर,07 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा एनएच-43 पतराटोली के पास हुआ। मनोरा थाना क्षेत्र के मेले से लौट रही आई-20 कार और सामने से आ रहे ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार सवार सभी 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के ढेर में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे। कार्यक्रम से घर पहुंचने की जल्दी में कार की रफ्तार काफी तेज थी। पतराटोली के पास अचानक सामने ट्रेलर को देखकर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर होते ही हुआ धमाका : टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और कार सड़क किनारे घिसटती चली गई। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे,लेकिन वाहन के अंदर फंसे सभी युवक मृत पाए गए। सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस जब पहुंची तो सभी की लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। शवों को वाहन से बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भिजवाया गया,जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के रहने वाले हैं। पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply