Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते एआई वीडियो पोस्ट किया

Share


‘चाय बोलो,चाय चाहिए’ बोलते दिखाया,भाजपा बोली…शर्मनाक,जनता कभी माफ नहीं करेगी

नई दिल्ली,03 दिसंबर 2025। कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एकएआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इसमें पीएम को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है। दूसरे हाथ में ग्लास है। वीडियो में मोदी? को जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’ बोलते दिखाया गया गया है।एआई वीडियो में पीएम रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इसएआई वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है। रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा-‘अब ई कौन किया बे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा,‘नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की तरफ से पीएम काएआई वीडियो शेयर किया गया है। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने एक्स पर पीएम मोदी और उनकी मां का एक एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था- साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद। वीडियो में दो किरदार दिखाए गए।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply