Breaking News

बिलासपुर@सीएम साय की तस्वीर से अभद्रता…इन कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज,वायरल विडियो ने बढ़ाया बवाल

Share


बिलासपुर,29 नवम्बर 2025। बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अभद्रता किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा की शिकायत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने इस घटना के विरोध में अमर अग्रवाल के निवास से रैली निकालते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और सीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, कांग्रेस कार्यकर्ता सदाब खान सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
युवा मोर्चा ने की सख्त कार्रवाई की मांग
भाजपा युवा मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद का भी अपमान है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply