वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे रक्षित केंद्र अंबिकापुर एवं विभिन्न थाना चौकियो मे ली गई जनरल परेड
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे जवानों को अनुशासित रखने, कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने एवं जनता के प्रति नम्र व्यवहार रखने के क्रम मे प्रति सप्ताह रक्षित केंद्र अंबिकापुर एवं विभिन्न थाना/चौकियो मे जनरल परेड का आयोजन करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे आज दिनांक को रक्षित केंद्र अंबिकापुर, सहित थाना लुन्ड्रा, थाना बतौली एवं थाना सीतापुर मे साझा जनरल परेड आयोजित किया गया,रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे आयोजित जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ली गई, सलामी पश्चात परेड का बारिकी से निरीक्षण किया गया,जिसमे बेहतर टर्नआउट वाले अधिकारियो/कर्मचारियों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण पश्चात अधिकारी/कर्मचारियों को टोलीवार कूच कराकर परेड कराया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur