Breaking News

नई दिल्ली@कर्नाटक में सत्ता साझेदारी का मुद्दा जल्द सुलझेगा : मल्लिकार्जुन खरगे

Share


नई दिल्ली, 27 नवम्बर2025। कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। खरगे इंदिरा गांधी कांग्रेस भवन में प्रस्तावित पार्टी आलाकमान की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पदों की सत्ता साझेदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है। दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा कि वे पार्टी के तीन से चार शीर्ष नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने कहा, आलाकमान सभी मुद्दों पर उचित निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के समीकरण और सत्ता हस्तांतरण से जुड़े सवालों पर भी स्पष्ट फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में फैसले किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते,बल्कि सामूहिक चर्चा के बाद तय होते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply