Breaking News

रायसेन@रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पांच दिन बाद भी फरार, परिजन बोले एनकाउंटर हो

Share

रायसेन,27 नवम्बर 2025। गौहरगंज के पास एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान उर्फ नजर अभी फरार है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की खोज में जुटी हैं। पीड़िता की नानी की मांग है कि इस दरिंदे को सिर्फ एनकाउंटर की सजा मिले, सरेआम सबके सामने गोली मार दो, तभी मुझे चैन मिलेगा।

पिछले पांच दिनों से गौहरगंज में बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन की लहर भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, विदिशा, कटनी और रायसेन जैसे कई जिलों तक फैल गई है।

क्रशर पर काम करता था आरोपी 

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सलमान उसी गांव में क्रशर पर काम करता था और गौहरगंज आता-जाता था। वह गांव की किराने की दुकान से सामान खरीदता और बच्ची को टॉफी देता था। 21 नवंबर को बच्ची टमाटर देने पड़ोस गई थी, तभी सलमान ने उसका मुंह दबाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

गुस्से में हैं गोहरगंज की महिलाएं जब बच्ची देर तक वापस नहीं आई तो परिजन चिंतित होकर तलाश करने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद सलमान बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची के परिवार के साथ ही गौहरगंज की महिलाएं भी गुस्से में हैं। एक महिला ने धरने में कहा, “पांच-छह दिन हो गए, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंची। हमें उसकी फांसी चाहिए, तभी न्याय होगा।”


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply