Breaking News

लखीमपुर खीरी@नदी में गिरी बेकाबू कार,डूबने से सिंचाई विभाग के पांच कर्मचारियों की मौत

Share


लखीमपुर खीरी,26 नवम्बर 2025। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक कार बेकाबू होकर शारदा नदी में गिर गयी। पानी में डूबने से कार सवार सिंचाई विभाग के पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और स्थानीय प्रशासन को पीडि़तो की यथासंभव मदद करने के निर्देश भी दिए। पढुआ थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बुधवार को बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी एक कार से लखीमपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने तैनाती स्थल गिरजापुरी बैराज जा रहे थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply