-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह अंबिकापुर में निवास कर रहे 4 आरआई के घर पर छापा मारा। इनके निवास स्थान से दस्तावेज समेत रुपए ट्रांजेक्शन के सबूत खंगाले जा रहे हैं। दरअसल वर्ष 2024 में आरआई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में इन चारों आरआई का नाम सामने आया था। पटवारियों द्वारा जो परीक्षा दी गई थी, उसमें ये शामिल थे। इसे लेकर ईओडब्ल्यू ने एफआईआर भी दर्ज की थी, इसके बाद से भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। कार्रवाई से यहां हडकंच मचा हुआ है। वर्ष 2024 में पटवारियों द्वारा आरआई की भर्ती परीक्षा दी गई थी। इसमें अंबिकापुर के भी पटवारी शामिल हुए थे। परीक्षा में सभी पटवारी पास हो गए थे।
इस दौरान पेपर लीक का मामला सामने आया था। रुपए लेन-देन की बात भी कही जा रही थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur