सरगुजा सोसाइटी फॉर के द्वारा किया जा रहा है 15,16 नवंबर को दो दिवसीय आयोजन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
न्याय व्यवस्था में सुधार,तथा तत्काल न्याय दिलाने और न्यायालय में जो कमियां है उसे दूर करने हेतु फोरम फॉर फास्ट जस्टिस संस्था के द्वारा कार्य किया जाता हैं उक्त संस्था का पुर देश में सदस्य अलग अलग जिलों और राज्य में न्यायपालिका में सुधार के लिए कार्य कर रहे है,इन्हीं सब तथ्यों को रखने के लिए फोरम फॉर फास्ट जस्टिस संस्था का प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन होता हैं जिसमें देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होते हैं, इस बार राष्ट्रीय अधिवेशन करने की जिम्मेदारी सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस को दी गई है , जिसके तथ्य पीजी कॉलेज आटोडोरियम अंबिकापुर में दिनांक 15,16नवंबर को होना है दिनांक 15दिन शनिवार को सुबह 10बजे मल्टीपरपस स्कूल से रेली के रूप में कार्यक्रम की शुरुआत होगी और रैली का समापन पीजी कॉलेज आटोडोरियम में होगा, उसके बाद सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के अलग अलग राज्यों से आए अतिथिओं का उद्बोधन होगा। उक्त कार्यक्रम में आम जनता,सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता तथा सभी वर्ग के लोग शामिल होगे,आप सभी से अपील है कि उक्त कार्यकर्म में आवश्यक रूप से शामिल हो।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur