नई दिल्ली,14 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की एकतरफा जीत पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता द्वारा विकास कार्यों पर दर्ज की गई ऐतिहासिक मुहर बताया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद की राजनीति को खारिज करते हुए डबल इंजन सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया है। गडकरी ने कहा कि बिहार में सड़क, पानी, बिजली, उद्योग और समग्र विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता ने सराहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का समर्थन बिहार की जनता ने एनडीए को दिया है, वह अभूतपूर्व है और यह जीत बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। गडकरी ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जीत के लिए धन्यवाद दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur