Breaking News

नई दिल्ली@विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को ‘नो एंट्री’ का दिया स्पष्ट संदेश : जेपी नड्डा

Share


नई दिल्ली,14 नवम्बर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महाजीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में जश्न का माहौल है। इस जश्न के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे। मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने भी गमछा को हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे बताते हैं कि यह सुनामी है। बिहार की जनता के साथ देश की जनता ने प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास व्यक्त किया है। यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास बनाम जंगलराज का था। लोगों ने विकास पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की राजनीति है। जनता ने डबल इंजन की सरकार को स्पष्ट बहुमत देकर सुनामी के रूप में स्पष्ट कर दिया है। रोडमैप विकास का जंगलराज को नो इंट्री का स्पष्ट संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2024 के आम चुनाव में एनडीए की कुछ सीटें कम हो गई थी। भारत की जनता को यह नागवार गुजरी है। यह उनके मन में दर्ज उनकी पीड़ा जिसके तहत भारत की जनता ने तय किया कि अगले कोई भी चुनाव में मोदी के प्रति अटूट विश्वास जगाएं। अटूट प्रेम और विश्वास भारत की जनता ने 2024 के बाद हर चुनाव में स्पष्ट बहुमत दिया। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार की हैट्रिक लगी। महाराष्ट्र में भी लोकसभा में कुछ सीटें कम हुईं लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्होंने सूद समेत एनडीए की वापसी की। जब दिल्ली के चुनाव आए तो दिल्ली की जनता ने भी तीन दशक बाद यहां भाजपा की सरकार बनाई। देश की जनता ने मान लिया है कि अब दोबारा यह गलती नहीं होगी। इसलिए जब जब चुनाव हो रहे हैं जनता मोदी को अपना बेशुमार प्यार दे रही है।
यही आज बिहार की जनता ने बता दिया है। यह अबतक का सबसे अधिक स्ट्राइक रेट है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। बिहार की जनता का अटूट प्रेम और विश्वास का नतीजा है। जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना विश्वास दिखाया है, वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के सुशासन पर भी मुहर लगाई है। केन्द्र सरकार के विकास कार्यों को जमीन पर कार्यान्वित नीतिश कुमार ने किया। इस चुनाव में भाजपा को समाज के सभी वर्गों का आर्शीवाद मिला। बिहार की जनता का आभार। महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आरजेडी समाज को बांट कर राजनीति कर रही थी। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। वे बिहार को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। बिहार की जनता ने उन लोगों को स्पष्ट जावब दे दिया है कि वे राष्ट्रवादी लोगों के साथ हैं। उन्होंने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए को महिलाओं, युवाओं का समर्थन मिला। समाज के सभी वर्गों ने आर्शीवाद दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने कदम-कदम पर बिहार के लोगों को अपमानित करने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते करते वे छठी मईया का भी विरोध करने में पीछे नहीं हटे। उन्होंने प्रधानमंत्री की देवंगत माता का भी अपमान किया। लेकिन बिहार की जनता ने स्पष्ट बहुमत दे कर उन्हें करारा जवाब दिया है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता को भ्रमित करने वाली कांग्रेस पार्टी अब परजीवी पार्टी बन गई है। आज उसकी स्थिति क्षेत्रीय पार्टी से भी कमतर हो गई है। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply