Breaking News

नई दिल्ली@हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट से जीती गई कांग्रेस की जीत,अब बिहार में साजिश : राहुल

Share


राज्य के 5 लोगों को मंच पर बुलाया,सभी बोले…हमारे नाम वोटर लिस्ट से काटे


नई दिल्ली,05 नवम्बर2025।
बिहार में पहले फेज की 121 सीटों पर वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट काट दिए गए हैं। राहुल ने कहा कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है,ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल ने सबसे पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि इलेक्शन के दो दिन बाद सीएम ने एक बाइट दी,जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियााणा में कांग्रेस चुनाव हार गई। राहुल ने ब्राजीलियन लड़की की तस्वीर भी दिखाई। कहा ये हरियाणा की वोटर लिस्ट में है। इसने कभी स्वीटी, कभी सीमा तो कभी सरस्वती के नाम पर वोट डाले। वोटर लिस्ट में एक महिला की फोटो 223 बार नजर आई राहुल ने कहा, ‘कुछ की उम्र उनकी फोटो से अलग है। दो पोलिंग बूथ के वोटर लिस्ट में एक महिला की फोटो 223 बार नजर आती है। चुनाव आयोग को बताना पड़ेगा कि यह महिला इतनी बार क्यों आई।’ राहुल गांधी ने इससे पहले 7 अगस्त और 18 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने 18 सितंबर को 31 मिनट के प्रजेंटेशन में कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी के आरोप लगाए और सबूत दिखाने का दावा किया।
राहुल बोले…यह कोई गलती नहीं है यह जानबूझकर किया जाता है
इलेक्शन कमिश्नर का कहना है कि हाउस नंबर 0 उनका होता है, जिनका कोई घर नहीं होता। मैंने उसकी जांच की। पुल के नीचे सड़क पर या लैंपपोस्ट के किनारे ऐसे लोगों का हाउस नंबर 0 होता है। उन्होंने बताया कि मिस्टर नरेंद्र एक घर में रहते हैं, लेकिन उनका घर नंबर 0 दिखाता है, ताकि उसको कोई ढूंढ न सके। लेकिन हमने ढूंढ निकाला। उनका घर 0 इसलिए दिखाया ताकि वो वोट करके चला जाए कोई जान नहीं पाए कि कौन था और ऐसे हजारों लोगों ने किया। यह कोई गलती नहीं है यह जानबूझकर किया जाता है। एक घर में 66 लोग रहते हैं इसके भी उदाहरण हैं क्योंकि घर का एक मेंबर बीजेपी नेता से जुड़ा है। एक घर में 100 से ज्यादा लोग थे हमने जाकर चेक किया तो उसमें कोई नहीं दिखा।

ऐसा क्यों, नियम है कि एक घर में अगर 10 से ज्यादा लोग हैं, तो उनका वेरिफिकेशन किया जाएगा क्या इनका वेरिफिकेशन हुआ था।
राहुल बोले- ब्लर फोटो लगाकर वोट चोरी की गई
हरियाणा की एक्चुअल पोलिंग लिस्ट में एक ही महिला की कई जगह फोटो लगी है। कुछ की उम्र उनकी फोटो से अलग है। मैं आपसे पूछता हूं कि ये किस चीज की लिस्ट है। यह पोलिंग बूथ की लिस्ट है। एक महिला दो पोलिंग बूथ में 223 बार नजर आती है। चुनाव आयोग को बताना पड़ेगा कि यह महिला इतनी बार क्यों आई। यह कारण है कि चुनाव आयोग सीसीटीवी फुटेज रिमूव कर देता है। हरियाणा में ऐसे हजारों उदाहरण हैं। जब सीसीटीवी फुटेज ही नहीं रहेगी तो कोई जान ही नहीं पाएगा।
ब्लर फोटो लगाकर वोट चोरी की गई, कोई जान ही नहीं सकता ये कौन है। चुनाव आयोग के पास डुप्लीकेट वोटर्स हटाने का सॉफ्टवेयर है लेकिन वे उसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके लिए एआई की भी जरूरत नहीं है वो इसे कुछ सेकेंड में हटा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं करते, क्योंकि वे भाजपा को मदद पहुंचाना चाहते हैं। चुनाव आयोग साफ सुथरा इलेक्शन नहीं चाहता। यह पुख्ता सबूत हैं।
राहुल ने कहा…जैसा कि हरियाणा में हुआ,वैसा ही बिहार में होगा…
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो हरियाणा में हुआ, वही बिहार में होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची हमें लास्ट मोमेंट पर दी गई। बिहार के 5 वोटर्स को भी मंच पर बुलाया और दावा किया कि इनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे के पूरे परिवार के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। बिहार में भी लाखों लोगों के नाम कटे हैं।
राहुल ने कहा…मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से झूठ बोला…
राहुल ने कहा कि दालचंद यूपी में भी वोटर हैं,हरियाणा में भी वोटर है। उनका पुत्र भी हरियाणा में भी वोटर है, यूपी में भी बीजेपी को वोट करता है। ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं, जिनका बीजेपी से जुड़ाव है। मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में है। राहुल ने कहा कि उन्होंने दावा किया कि मकान नंबर जीरो उन लोगों के सामने दर्ज कर दिया जाता है, जिनके पास घर नहीं होते। इस दौरान चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें घर विहीन लोगों के लिए वोटर लिस्ट में दर्ज पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply