Breaking News

पटना@बहार में जब सरकार बदलेगी,तो यूपी में भी सरकार बदलेगीःअखिलेश यादव

Share


पटना,04 नवम्बर 2025। बिहार में रोहतास जिला के दिनारा में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार राजेश यादव के समर्थन में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर हमला किया। दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार राजेश यादव के लिए समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले को वह अच्छी तरह से जानते हैं और बिहार में जब सरकार बदलेगी, तो उत्तर प्रदेश में भी सरकार बदलेगी। जब उत्तर प्रदेश में सरकार बदलेगी, तो उनका बुलडोजर भी हम लोग छीन लेंगे, क्योंकि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में भाजपा की हार होगी और बिहार से भाजपा को भगाने की जरूरत है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply