Breaking News

लखीसराय@राजग सुशासन और विकास की,तो राजद-कांग्रेस जंगलराज और गुंडाराज की पहचान : योगी आदित्यनाथ

Share


लखीसराय,04 नवम्बर2025। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के आखिरी दिन मंगलवार को लखीसराय में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर उन्होंने जनसमूह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। योगी आदित्यानाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। राजग ही सुशासन और विकास की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है। राजग सुशासन और विकास की, तो राजद-कांग्रेस जंगलराज और गुंडाराज की पहचान है। लखीसराय से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। आज जहां राजग है, वहां सुशासन और विकास है। वहीं, जंगलराज और गुंडाराज, यह राजद और कांग्रेस की खानदानी पहचान है। जिन लोगों ने बिहार को लूटा, जो खानदानी लुटेरे हैं, आज वह खानदानी माफिया को शागिर्द बनाकर फिर से बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले दो दशकों में बिहार ने सड़क, रेल, एयरपोर्ट और वॉटरवे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब बिहार में बनने वाले उत्पाद, चाहे मखाना हो या सब्जी, वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। किसान और व्यापारी दोनों आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक का दौर बिहार के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। वंशवाद और परिवारवाद ने बिहार की पहचान को धूमिल किया। विकास का पैसा लूट लिया गया, गरीब और नौजवान ठगा गया। अब राजग सरकार ने बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और सीतामढ़ी के धार्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम का और सीतामढ़ी में माता जानकी का मंदिर बन रहा है। 6,155 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या से सीतामढ़ी तक फोर लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। यह काम राजद और कांग्रेस कभी नहीं कर सकती थी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply