Breaking News

बेतिया@बिहार में बने तोप के गोले से पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा : अमित शाह

Share


बेतिया,04 नवम्बर2025। बिहार में पश्चिम चंपारण जि़ला के मैनाटाड़ स्थित हाई स्कूल के खेल स्टेडियम ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में रक्षा कौरिडॉर बनेगा। जिसमें बने तोप के गोले से पाकिस्तान को जवाब दिया जायेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहलगाम की घटना का जवाब हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने आपरेशन सिंदूर अभियान चला कर दिया। कश्मीर में विगत साढ़े पांच सौ साल से चला आ रहा 370 धारा को हमारे पीएम ने हटाया। जब 370 धारा हटा तो विपक्षियों ने कहा कि कश्मीर में खून की नदियां बहेगी। लेकिन खून की नदियां को तो छोड़ो किसी को कश्मीर में कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने महागठबंधन को ‘महाठगबंधन’ बताया है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महाठगबंधन’ में न नेता है और न नीति है. ये मालूम ही नहीं है कि किस सीट से कौन चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां, पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये किया जाएगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply