Breaking News

सहरसा@सरकार में नीतीश की नहीं सुनी जा रही : प्रियंका गांधी

Share


सहरसा,03 नवम्बर 2025। समस्तीपुर में सोमवार को कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी ने 2 किमी तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व डीजीपी ब्रजकिशोर रवि के पक्ष में वोट की अपील की। प्रियंका गांधी के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी रोड शो में मौजूद रहे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सहरसा में महागठबंधन के पक्ष में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा,हाल में इन लोगों ने एसआईआर करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। इसके कटने का मतलब क्या है। आपके अधिकार कट रहे हैं। आपको कमजोर किया जा रहा है। इससे आपको सरकारी फायदे नहीं मिलेंगे। आपका वोट कटना मतलब नागरिकता खत्म कर देना। ये बड़ी साजिश है। देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को अपमान मंत्रालय बना देना चाहिए। प्रधानमंत्री का समय बहुत कीमती होता है, इसलिए इन लोगों को अलग से अपमान मंत्रालय खोल लेना चाहिए। ये फालतू की बातों में आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘20 साल से बिहार में एक ही सरकार चल रही है। नीतीश की सरकार केन्द्र से चलती है। आज बिहार में सीएम का सम्मान नहीं हो रहा है। आपके सीएम की नहीं सुनी जा रही है। बीजेपी के बड़े बड़े नेता यहां आए। बीजेपी के बड़े नेता केवल अतीत की बात करते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply