Breaking News

जयपुर@सड़क खून से लाल…

Share


जयपुर-डंपर ने 17 गाडि़यों को कुचला,1४ की मौत


जयपुर,03 नवम्बर 2025। जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाडि़यों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। ड्राइवर नशे में था। हादसे में 10 से ज्यादा घायल हो गए 3 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर-14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था इस दौरान उसने गाडि़यों को टक्कर मार दी। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके से डंपर को भी हटाने के प्रयास किया जा रहे हैं। 300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया : हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था। लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें डंपर ड्राइवर 100 से अधिक की स्पीड में गाड़ी दौड़ता हुआ नजर आ रहा है जो वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए लोगों को भी कुचलता हुआ दिख रहा है। मौके पर मौजूद राकेश कुमार जांगिड़ और रामदयाल मीणा ने बताया कि यह हादसा उनके सामने ही हुआ था। रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने चौराहे पर पहले एक बाइक को कुचला। फिर एक स्विफ्ट कार सहित तीन वाहनों को रौंदता गया।

डंपर इतनी रफ्तार में था कि रोड के बीच में जो आया उसे कुचलता गया। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। रोड के बीच में जो बैरियर होते हैं। वह पूरी तरह से मुड़ गया। स्विफ्ट डिजायर का बोनट, ट्रक के टायर, टू व्हीलर से नंबर प्लेट और गाड़ी से जुड़े अन्य सामान सड़क पर पड़े हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply