Breaking News

बिलासपुर@रजेंट की कमी के चलते सरकारी अस्पतालों में खून की जांच हो रही प्रभावित,हाई कोर्ट ने सीजीएमएससी से शपथ-पत्र के साथ मांगा जवाब

Share


बिलासपुर,31 अक्टूबर 2025।
प्रदेश के कई जिलों के सरकारी अस्पतालों में रीजेंट की कमी के मामले में हाई कोर्ट ने सीजीएमएससी को दोबारा शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। इसमें बताना होगा कि रिजेंट की कमी किस तरह से दूर की जा रही है। इसके साथ ही पिछली बार सीजीएमएससी ने इसके लिए टेंडर करने की बात कही थी,उसमें क्या हुआ,इसकी जानकारी भी देनी होगी। राज्य शासन ने बताया है कि मार्केट से रिएजेंट की खरीदी की जा रही है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों, विशेष रूप से जिला अस्पताल, बिलासपुर में रिजेंट की कमी पर सुनवाई चल रही है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान सीजीएमएससी की ओर से अधिवक्ता ने बताया कि अब सीधे खुले बाजार से ही खरीदी हो रही है। रिएजेंट की कमी के कारण कई सरकारी अस्पतालों के लैब में खून की जांच बंद होने से गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन निजी पैथालॉजी सेंटरों में जाकर जांच करवानी पड़ रही है, जो उनके लिए आर्थिक रूप से परेशानी भरा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply