Breaking News

पटना@बिहार में राजद-कांग्रेस की सरकार बन गई, तो अपराधी फिर से लौट आएंगे : योगी आदित्यनाथ

Share


पटना/सिवान 31 अक्टूबर 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सिवान जिले के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मादवारों के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार बन गई, तो अपराधी फिर से सड़कों पर नाचेंगे और जनता भय के साये में जीने को मजबूर होगी। राजद शासनकाल का जंगलराज आज भी बिहार की जनता नहीं भूली है। राजद के राज में अराजकता थी, परिवारवाद था और जनता भय के साये में जी रही थी। योगी आदित्यनाथ ने अपने करीब 30 मिनट के ओजस्वी भाषण में कहा कि अगर कांग्रेस-राजद की सरकार बनी, तो सबसे पहले गरीबों का राशन बंद होगा।

फिर नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन हड़प ली जाएगी। ये लोग विकास नहीं, बल्कि अपराधियों का तांडव करवाएंगे। अपराधी तो कांग्रेस-राजद के शागिर्द हैं।
राजग काम में विश्वास रखता है, दिखावे में नहीं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजग सरकार केवल वादे नहीं करती, उन्हें निभाती भी है। उन्होंने कहा, हमने कहा था कि अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनाएंगे, हमने बना दिया। अब माता सीता जी के मंदिर की बारी है उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा, हमने वादा किया था कि यूपी में दंगे-फसाद बंद करवाएंगे। आज साढ़े आठ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों पर बुलडोजर चला, उनकी संपत्तियां जब्त की गईं और उन्हीं पैसों से गरीबों के लिए मकान बनवाए गए। अब उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं होता, सब चंगा है।
राजग की सरकार बनेगी, तो बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब विकास, सुरक्षा और स्थिरता चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में राजग की सरकार बनी, तो राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि राजग की सरकार ही गरीबों, किसानों, नौजवानों और माताओं-बहनों के सम्मान की सच्ची रक्षा कर सकती है। राजग सरकार विकास, सुशासन और युवाओं के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगी। योगी आदित्यनाथ ने आए लोगों को बताया कि वे तीन दिनों में दूसरी बार सीवान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, परसों मैं रघुनाथपुर आया था, क्योंकि वहां एक माफिया फिर से कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। जनता अब ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में नहीं आने देगी। बिहार अब अपराधियों के हाथों की कठपुतली नहीं बनेगा। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन ने राजद नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को प्रत्याशी बनाया है। सभा के अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि सिवान सहित पूरा बिहार अब विकास, सुरक्षा और सुशासन की ओर बढ़ रहा है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी।
जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह
सीवान में शुक्रवार को प्रतिकूल मौसम के बाद भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के उत्साह का प्रतीक था। हर वर्ग और समुदाय के लोग अबकी बार, एनडीए सरकार के नारे लगाते नजर आए। पूरा मैदान जोश और उत्साह से गूंज उठा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply