Breaking News

बिलासपुर@डॉक्टर के बेटे ने किया सुसाइड मानसिक रोगी बताया जा रहा

Share


बिलासपुर,27 अक्टूबर 2025। डॉक्टर दंपती के जवान बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। लौटने पर वो अपने बेटे का शव देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं। रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी छठ पूजा की तैयारी के लिए खरीदारी करने घर से बाहर गए थे। इस दौरान घर उनका बेटा आयुष्मान तिवारी (19) घर पर था। आयुष्मान की मानसिक स्थिति कमजोर थी। डॉक्टर पति-पत्नी रात करीब 10.30 बजे वापस घर पहुंचे। इस दौरान उनके बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला। पंखे पर रस्सी का आधा हिस्सा और गले में आधा हिस्सा बंधा हुआ था। आयुष्मान की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि आयुष्मान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


Share

Check Also

लखनपुर,@लखनपुर ब्लॉक के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण

Share -संवाददाता-लखनपुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर ब्लॉक के जमगवां कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल में …

Leave a Reply