Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर यूनिवर्सिटी तालाब में मिला छात्र का शव

Share


एबीवीपी ने एसएसपी से जांच की मांग…
बिलासपुर,25 अक्टूबर 2025। बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (त्रत्र) के तालाब में एक अज्ञात शव मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की है। यह घटना तब सामने आई,जब चार दिन पहले विश्वविद्यालय के छात्रावास से एक छात्र के लापता होने की खबर आई थी। छात्र पुरानी फोटो और टी शर्ट देखकर अंदाजा लगा रहे है कि शव बीएससी थर्ड ईयर के लापता छात्र का हो सकता है। कई छात्र इसे कन्फर्म कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि छात्र के पिता से बात हुई है, उनका कहना है कि 21 अक्टूबर के बाद से बेटे से बात नहीं हुई। जब छात्रों ने इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को दी तब छात्र की तलाश शुरू की गई। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। दरअसल,शुक्रवार की रात यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने हॉस्टल का सीसीटीवी और रजिस्टर चेक किया। इसके बाद पता चला कि हॉस्टल से एक छात्र 21 अक्टूबर से गायब है। गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में यूटीडी के पास तालाब में एक युवक का शव मिला।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply