Breaking News

अंबिकापुर@तीन अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। तीन अलग-अलग सडक हादसे में तीन युवक की मौत हो गई। बतौली के सुआरपारा के पास रात 12 बजे अज्ञात बोलेरो ने युवक को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सेदम दुर्गा पंडाल से चाट-फुल्की बेचकर पत्नी व बेटे के साथ ठेला लेकर घर जा रहा था। दूसरी घटना बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा मोड़ के पास की है। अंबिकापुर से सीतापुर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री की बाइक सडक किनारे खड़े 14 चक्का ट्रक के पीछे जा घुसा। इससे दोनों घायल हो गए। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत शांतिपारा अस्पताल में हो गई। वहीं शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे दरिमा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो जाने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने दूसरे बाइक सवार की बेदम पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर युवक को भीड़ से बाहर निकाला। तीनों घटना में पुलिस आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकरी के अनुसार डबल दास बतौली थाना क्षेत्र के सुआरपारा का रहने वाला था। वह ठेला लगाकर चाट-फुल्की बेचने का काम करता है। गुरुवार को विजया दमशमी के दिन ठेला लेकर डबल पत्नी मंगनी बाई व बेटा विवेक के साथ सेदम दुर्गा पंडाल के पास चाट-फुल्की बेचने गया था। वहां से रात को वापस घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे सुवारपारा कोलतापारा मेन रोड में पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ठेला लेकर जा रहे डबल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने हुई घटना से पत्नी व बेटे सदमे में हैं। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटनाकारी वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा मोड़ के पास की है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरता निवासी प्रकाश सोनी गुरुवार की रात को बाइक से अपनी बेटी माही के साथ बाइक से अंबिकापुर से सीतापुर जा रहा था। रात करीब 1.30 बजे चिरगा मोड़ के पास पूर्व से सडक किनारे खड़े 14 चक्का ट्रक के पीछे बाइक जा घुसी। दुर्घटना में पिता-पुत्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बतौली पुलिस दोनों को इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी का इलाज चल रहा है। दरिमा रोड की है। धनीराम दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कतकालो का रहने वाला था। वह शुक्रवार को बाइक से कहीं गया था। दरिमा मुख्य मार्ग पर इसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। आमने-सामने दोनों बाइकों में हुई भिड़ंत में धनीराम को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे बाइक सवार युवक की बेदम पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची दरिमा पुलिस ने युवक को भीड़ से बाहर निकाला,इसके बावजूद भी लोगों ने पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर युवक की पिटाई की।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply