अम्बिकापुर/कोरिया 01 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सोनहत थाना प्रभारी हेमंत अग्रवाल को आई जी सरगुजा ने निलंबित कर दिया है। इस सबन्ध में जारी निलंबन आदेश अनुसार आवेदक श्यामसुंदर गिरी,कृष्णा गिरी आ. स्व. जद्दू गिरी दोनों निवासी ग्राम रसौंकी, थाना बिहारपुर,जिला सूरजपुर द्वारा अनावेदकगण रमेश यादव एवं सुरेश यादव आ. ब्रम्हलाल निवासी ग्राम सेमरिया थाना व तहसील सोनहत जिला कोरिया एवं बृजनन्दन आ0 स्व. शनी कुमार सिंह निवासी ग्राम रसौकी थाना व तहसील बिहारपुर जिला सूरजपुर के विरूद्ध शिकायत आवेदन पत्र दिनांक 25.09.2025 को थाना सोनहत में प्रस्तुत किया गया था। आवेदक एवं अनावेदकगण का पुराना विवाद रहा है,इसके बावजूद भी जब आवेदक थाना में शिकायत करने आये तो उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हुए दिनांक 26.09.2025 को आवेदकों को ही पुनः थाना बुलाया गया, थाना से वापस आते समय अनावेदक रमेश यादव के द्वारा पिकप क्र. सीजी. 16 सी.क्यू.8828 से ठोकर मारकर रामगिरी की हत्या कर दी गई, जिस पर थाना सोनहत में अप.क. 122/2025 धारा 103 (1) बीएनएस, दर्ज किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी भी हैं,जिनके विरूद्ध थाना प्रभारी सोनहत द्वारा कार्यवाही नहीं करने एवं उन्हें अपराध से पृथक करने की आशंका आवेदकों द्वारा व्यक्त किया गया है। निरीक्षक हेमन्त अग्रवाल,थाना प्रभारी सोनहत जिला कोरिया के द्वारा उक्त प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्यवाही नहीं करने से उक्त घटना घटित होना परिलक्षित होता है साथ ही इनके थाना प्रभारी रहने से प्रकरण में निष्पक्ष जांच प्रभावित होना भी संभावित है। अतः निरी. थाना प्रभारी सोनहत हेमन्त अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र बैकुंठपुर,जिला कोरिया संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में निरी. हेमन्त अग्रवाल को नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा।
पिकप दुर्घटना के बाद ही सोशल मीडिया के माध्यम से उठे थे सवाल
पिकप और बाइक की दुर्घटना उपरांत ही लोगो ने शोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग करने लगे थे। चुकी दुर्घटना किसी मोड़ पर अथवा दुर्घटना जन्य क्षेत्र में न होते हुए, सीधे सड़क पर हुई थी जिसके बाद ही कुछ लोगो ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग करने लगे थे । कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर इनके पुराने विवादों के सबन्ध में भी पोस्ट किया था जिससे मामला संदेहास्पद लगने लगा था।
सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ निलंबन आदेश
थाना प्रभारी सोनहत का निलंबन आदेश सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ उल्लेखनीय है कि पूर्व में जनपद पंचायत सोनहत की अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य सहित भाजपा मंडल के महामंत्री युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोनहत के उप सरपंच एवं अन्य पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी सोनहत को हटाए जाने की शिकायत किया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई थी, वर्तमान में निलंबन आदेश जारी होने के बाद आदेश को भाजपा पदाधिकारियो ने भी वायरल किया भाजपा मंडल के नेता मानोज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार है इसमें जनता के प्रति लापरवाही स्वीकार नही की जाती, लापरवाही करने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही होती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur