Breaking News

अंबिकापुर@नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Share


नाबालिग सम्बन्धी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

अंबिकापुर,29 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)।
मामले के संबंध में प्रार्थिया के द्वारा दिनांक 10/07/25 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घुटरापारा अंबिकापुर निवासी आदित्य सोनकर द्वारा प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को पसंद करने की बात बोलते हुए शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है एवं पीडि़ता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है,मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 458/25 धारा 376(2) (ढ) भा. द. वि.पॉस्को एक्ट की धारा 4,6 एवं आईटी एक्ट की धारा 67(ए) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पीडि़ता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी आदित्य सोनकर को महाराष्ट्र से पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम आदित्य सोनकर आत्मज शिवशंकर सोनकर उम्र 26 वर्ष साकिन विलक्षण कॉलोनी घुटरापारा अंबिकापुर का होना बताया,आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल मय सिम जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,उप निरीक्षक रम्भा साहू, उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह आरक्षक अतुल शर्मा, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply