नई दिल्ली,26 सितम्बर 2025 (ए)। भारत ने आशा जतायी है कि अमेरिका के नए एच-1बी वीजा नियम तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कुशल प्रतिभाओं के आदान-प्रदान ने दोनों देशों में तकनीक, नवाचार और विकास में योगदान दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में नए एच-1बी वीज़ा नियमों पर प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्तावित नियम-निर्माण के संबंध में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के नोटिस को देखा है। वे समझते हैं कि उद्योग सहित सभी हितधारकों के पास अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय है। उन्होंने कहा कि कुशल प्रतिभाओं के आवागमन ने अमेरिका और भारत में प्रौद्योगिकी विकास,नवाचार,आर्थिक विकास,प्रतिस्पर्धात्मकता और धन सृजन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। भारत उद्योग सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ संपर्क बनाए रखेगा और आशा करता है कि इन कारकों पर उचित विचार किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur