सड़कों-घरों में पानी भरा,रेलवे-मेट्रो सर्विस ठप,ममता बोलीं- ऐसी बारिश कभी नहीं देखी
नई दिल्ली,23 सितम्बर 2025 (ए)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। पानी में बिजली का करंट फैलने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। कोलकाता में पिछले 24 घंटों में लगभग 247.5 मिमी बारिश हुई। शहर की कई सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है। यातायात व्यवस्था सुबह से चरमरा गई है। सड़कों पर खड़ी गाडि़यां आधी से ज्यादा डूब गई हैं। वहीं घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में भी पानी भरा है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा- मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। जिन लोगों की जान गई है, उनके लिए उन्हें दुख है। हमारे घर भी पानी में डूब गए हैं। हम सब परेशान हैं। मुझे पूजा पंडालों के लिए भी बहुत बुरा लग रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर पानी भरने और खराब मौसम के कारण 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 42 फ्लाइट्स लेट हो गईं। पानी भरने से शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई है। हावड़ा और सियालदह डिवीजनों के रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे हजारदुआरी एक्सप्रेस (13113) और सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस (13177) ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। चितपुर यार्ड में पानी भरने से सर्कुलर रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद है। बारिश के कारण कई जगह दुर्गा पूजा के पंडाल डूब गए तो कई खराब हो गए हैं। बंगाल सरकार ने बारिश के चलते पूरे राज्य में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेजों में तय समय से दो दिन पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियां कर दी हैं।
मंत्री पांजा बोलीं…जब दिल्ली-एनसीआर में पानी भरा, बीजपीने कुछ नहीं किया
बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा- कोलकाता के कुछ हिस्सों में जलभराव है और कुछ लोगों की जान भी गई है। कोलकाता नगर निगम अपना काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। भाजपा केवल सोशल मीडिया पर राज्य सरकार का विरोध कर रही है। जब दिल्ली और गुरुग्राम में पानी भरा था, तब भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आज, वे कोलकाता की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बोल रहे हैं। हम इस तरह के मुद्दे के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं।
कोलकाता में स्कूल-कॉलेज 2 दिन बंद
सभी ऑफिस में दो दिन वर्क-फ्रॉम-होम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता शहर और आसपास के कुछ इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश से फरक्का बैराज के जरिए भारी मात्रा में पानी आ रहा है जहां ड्रेजिंग न होने से समस्या और भी बदतर हो गई है। आज से सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। प्राइवेट और गवर्नमेंट ऑफिस में भी अगले दो दिनों तक वर्क-फ्रॉम-होम सिस्टम रहेगा। आपदा में जान गंवाने वाले पीडि़तों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।
कोलकाता एयरपोर्ट के टरमैक पर पानी भरा
सोशल मीडिया पर तस्वीरों में मंगलवार सुबह एयरपोर्ट के टरमैक (प्लेन का पार्किंग एरिया) पर भी पानी भरा दिखा। एअर इंडिया और इंडिगो ने अपने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन कंपनियों ने कहा है कि आज फ्लाइट्स देरी से चल सकती हैं। लोगों से थोड़ा जल्दी घर से निकलने की अपील भी की गई है। कोलकाता एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को खराब मौसम के कारण 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 42 फ्लाइट्स अपने तय समय से लेट हैं।
ममता बोलीं…ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बंगाली न्यूज चैनल से बारिश के कारण आई बाढ़ पर कहा…मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। जिन लोगों की जान गई है, उनके लिए उन्हें दुख है। हमारे घर भी पानी में डूब गए हैं। हम सब परेशान हैं। मुझे पूजा पंडालों के लिए भी बहुत बुरा लग रहा है। ममता बनर्जी ने कहा…मैं कोलकाता मेयर, मुख्य सचिव और पुलिस के लगातार संपर्क में हूं। मैंने स्कूलों से कहा है कि आज छुट्टी कर दें, और ऑफिस जाने वाले लोग भी काम पर न आएं। कल भी,आपको काम पर नहीं आना चाहिए।
गुजरात के डांग जिले में भारी बारिश, अंबिका-पूर्णा नदी में पानी बढ़ा
गुजरात के डांग जिले में रात भर हुई भारी बारिश के कारण वघई में अंबिका नदी पर वाटरफॉल में पानी बढ़ गया। अंबिका और पूर्णा नदियों में पानी बढ़ने के कारण अधिकारियों ने नवसारी जिले के लगभग 20 गांवों को अलर्ट पर रखा है।
ममता ने पंडाल उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित किए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत कार्यों की निगरानी के लिए आज कोलकाता में होने वाले सभी निर्धारित पूजा उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। ममता कल पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगी। वहीं जिन जिलों में बारिश नहीं हुई है वहां के कार्यक्रमों का मुख्यमंत्री अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगी।
कोलकाता में 24 घंटों में औसत से 2,663′ ज्यादा बारिश हुई
ढ्ढरूष्ठ के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक, पिछले 24 घंटों के दौरान औसत से 2,663′ ज्यादा बारिश हुई। हावड़ा में औसत से 1,006′ ज्यादा बारिश हुई। नॉर्थ 24 परगना में औसत से 857′ ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 213.7 मिमी बारिश हुई है। वहीं, शहर में 1 सितंबर से 22 सितंबर के बीच, कुल मिलाकर 178.6 मिमी बारिश हुई थी। यह पिछले 24 घंटों के आंकड़े से 16′ कम है।
बंगाल में तय समय से दो दिन पहले स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में रात भर हुई बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद, मंगलवार को सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में तय समय से दो दिन पहले ही पूजा की छुट्टियां घोषित कर दीं। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने ङ्ग पर लिखा- सभी सरकारी शिक्षण संस्थान 24 और 25 सितंबर को बंद रहेंगे। राज्य में अभूतपूर्व आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। मौजूदा स्थिति में छात्रों को राहत देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हावड़ा स्टेशन, सियालदह यार्ड जलमग्न, रेल सेवाएं प्रभावित; दो ट्रेनें रद्द
ईस्टर्न रेलवे ने एक बयान में बताया कि कल रात लंबे समय तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद, हावड़ा स्टेशन यार्ड, सियालदह दक्षिण स्टेशन यार्ड, चितपुर उत्तर केबिन और सियालदह यार्ड में कई जगहों पर पानी भर गया। हावड़ा और सियालदह डिवीजनों की रेलवे लाइनों पर पानी भर गया है। पानी निकालने के लिए कई जगहों पर पंप लगाए गए हैं, लेकिन आस-पास के इलाके में भी बारिश का पानी भरने से रेलवे यार्ड में वापस पानी भर रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur